Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

समर्पण सेवा ग्रुप ने कार्यालयों में बांटे फेस मास्क एवं सेनेटाईजर

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्वयं सेवी संगठन समर्पण सेवा ग्रुप फलोदी ने कोविड-19 में स्थानीय भामाशाहों के सहयोग ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्वयं सेवी संगठन समर्पण सेवा ग्रुप फलोदी ने कोविड-19 में स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से फलोदी एडीएम कार्यालय, एएसपी कार्यालय, डिप्टी एसपी कार्यालय एवं फलोदी थाने में कार्मिकों के लिये फेस मास्क, सेनेटाईजर एवं आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया। समर्पण सेवा ग्रुप फलोदी की अध्यक्ष मीनाक्षी गोलेच्छा के नेतृत्व में यह सामग्री संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द की गई। सामग्री उपलब्ध करवाने में समर्पण सेवा ग्रुप फलोदी के अलावा समाज सेवी एवं भामाशाह मेघराज कल्ला एवं राजेश कल्ला ने भी सहयोग प्रदान किया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने समर्पण सेवा ग्रुप फलोदी के सेवा कार्यो की सराहना करते हुये धन्यवाद दिया।