Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निराश्रित गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां

बाप न्यूज : रामावतार बोहरा |  बैशाखा माह के  महात्म्य के चलते फलोदी के हर गली मौहल्लौ में निराश्रित खुले विचरण कर रहे गौवंश को गौ सेवा प्रमि...

बाप न्यूज : रामावतार बोहरा | बैशाखा माह के महात्म्य के चलते फलोदी के हर गली मौहल्लौ में निराश्रित खुले विचरण कर रहे गौवंश को गौ सेवा प्रमियोँ द्बारा हरि सब्जियां खिलाई जा रही है। गौ सेवा प्रमी प्रधानाचार्य किशोरकुमार बोहरा व उनकी माता श्रीमती शान्तिदेवी धर्मपत्नी स्व.देवकिशन बोहरा द्वारा  शहर के लटियालपुरा, कबूतरों को चौक, हाईस्कूल के पिछे, भठ्ठड़ो का टांका के आसपास एकत्रित निराश्रित गौवंश  हरी सब्जियां खिलाई गई।  

शहरी पशुपालन गौसेवा समिति एवं केहिवा गौरक्षा राजस्थान के तत्वावधान मे की जारी गौसेवा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष रामावतार बोहरा ने बताया की गौवंश को हरी सब्जियाँ एवं हरा चारा गर्मी के मौसम मे अत्यंत लाभकारी रहता है।  मनीषा बोहरा, ममता पुरोहित, चन्द्र कला पुरोहित, रोनक पुरोहित, जय वैष्णव पंकज व्यास व दीपक व्यास ने सराहनीय सेवाएं दी। बोहरा ने बताया कि उक्त गौसेवा पुरे बैशाख माह में जारी रहेगी। बोहरा ने बताया की उनकी संस्था  शहर की हर गली मौहल्लौ में विचरण कर रहे गौवंश की गम्भीर समस्या से आमजन को निजात दिलवाने के लिए प्रयत्नरत है