Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा स्थापना दिवस पर किया पूर्व सैनिकों का अभिनंदन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित पुष्करणा भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थाप...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित पुष्करणा भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजयुमो जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा के नेतृत्व में पूर्व गौरव सैनिकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ छतीसगढ में नक्सली हमलें में शहीद हुये अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, भाजपा महामंत्री जंसवत सिंह इंदा एवं जिला अध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा ने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान करना हमारे लिये गौरव की बात है। देश की रक्षा के लिये सैनिक अपने प्राण न्यौछावर करते है उनकी बदौलत हम सुरक्षित है। भारत की सेना का लोहा चीन जैसा देश भी मानता है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह आमला, महामंत्री रतन मेघवाल, शिव कुमार व्यास, जगदीश पालीवाल पूर्व सूबेदार करणसिंह, गंगासिंह, कानसिंह, प्रतापसिंह, भवानी सिंह, भंवर सिंह महेचा, मेहरदीन पूर्व पार्षद माणक सुथार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सफल आयोजन के लिये जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा एवं उनकी टीम का सम्मान किया गया। अंत में जिला अध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा एवं शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने आभार व्यक्त किया।