Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 41वां स्थापना दिवस

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर जिला मुख्यालय फलोदी पर मंगलवार को   जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला क...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर जिला मुख्यालय फलोदी पर मंगलवार को   जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशन में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर भारत माता, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर जिले एवं मंडल के उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पाजंली अर्पित की गई। 

इस अवसर पर जिला महामंत्री जंसवतसिंह इंदा ने स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुये सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। महामंत्री इंदा ने भाजपा के इतिहास से लेकर आज तक के सफर के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री रतन मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा एवं विक्रमादित्यसिंह, जिला मंत्री शिवकुमार व्यास, मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष माधोसिंह देवड़ा, शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, गजेन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष रावलसिंह, उपाध्यक्ष हरीश छंगाणी, शहर मंडल महामंत्री दिलीप छंगाणी, गोपाल मेघवाल, हरीश दवे, जगदीश पालीवाल, सुखराम दमाणी, पार्षद मुकेश प्रजापत आदि उपस्थित रहे है। अंत में जिला महामंत्री रतन मेघवाल ने आभार व्यक्त किया। स्थापना दिवस समारोह का संचालन जिला मंत्री शिवकुमार व्यास ने किया।