Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी को जिला बनाने के लिये पुरजोर पैरवी करेगें : विश्नोई

फलोदी आगमन पर लोहावट विधायक विश्नोई का भावभीना अभिनंदन बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर पुलिस थाने के पास स्थित पीडब्...



फलोदी आगमन पर लोहावट विधायक विश्नोई का भावभीना अभिनंदन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर पुलिस थाने के पास स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में शनिवार दोपहर को लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई का फलोदी आगमन पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी, वरिष्ठ नेताओं एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा साफा एवं माला पहनाकर भावभीना अभिनंदन किया गया। 

कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, पूर्व प्रधान माणकलाल मेघवाल, पूर्व सरपंच संजय जोशी, पार्षद अशोक बोहरा, सत्यनारायण गुचिया, दीनदयाल जोशी, हरेन्द्रसिंह रणीसर, आबिद खिलजी, घीसूलाल चौरड़िया, दिनेश माली, एडवोकेट अब्दुल मजीद खिलजी, गोरधन जयपाल, समस्तदीन मंगलिया, उमेश व्यास, दिलीप कुमार चौहान, चंदन कुमार मेघवाल सहित अन्य कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक विश्नोई का अभिनंदन किया।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुये विधायक विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं एआईसीसी सदस्य वैभव गहलोत ने लोहावट एवं फलोदी विधानसभा क्षेत्र के लिये बजट में कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की है। फलोदी के साथ मेरा गहरा जुड़ाव रहा है। मेरे राजनैतिक कैरियर की शुरूआत भी फलोदी से हुई है। इसलिये फलोदी को जिला बनाने के लिये मैं विधानसभा में एवं मुख्यमंत्री के समक्ष पुरजोर पैरवी करूंगा। विधायक विश्नोई के कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में सदैव जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया है, जिसकी बदौलत किसानों, मजदूरों एवं गरीबों को राहत मिली है। विधायक विश्नोई ने कहा कि फलोदी जिला बने इसके लिये पूरी पृष्ठभूमि कांग्रेस सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बनाई जा रही है। फलोदी में एडीएम, एएसपी, जिला उद्योग केंद्र, डीटीओ सहित विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालय तथा तहसील एवं उप तहसील मुख्यालय, पंचायत समिति मुख्यालय भी कांग्रेस सरकार द्वारा खोले गये है। फलोदी एवं लोहावट विधानसभा क्षेत्र में हिमालय का मीठा पानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की देन है। 

फलोदी नगर पालिका के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक विश्नोई से मुलाकात की। विधायक विश्नोई ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकताओं को विश्वास दिलाया की उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान में कोई कमी नही रखी जायेगी तथा उनका मान-सम्मान रखा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास ने किया।