Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अम्बेडकर जंयती पर भाजपाई करेगें दीपदान

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशानुसार 14 अप्रेल को  भा...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के निर्देशानुसार 14 अप्रेल को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 130 वीं जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। 

मनोहरलाल पालीवाल

भाजपा जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल मंगलवार को सांय 7 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम आदर्श नगर अम्बेडकर उद्यान फलोदी में रखा गया है तथा 14 अप्रैल को अम्बेडकर सर्किल पीडब्ल्यूडी फलोदी के पास स्थित प्रतिमा पर पुष्पाजंली कार्यक्रम एवं विचार-संगोष्ठी रखी गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़ ने बताया कि अम्बेडकर जंयती भाजपा जोधपुर देहात के सभी 15 मंडलों के मंडल मुख्यालयों एवं मंडलों के बूथ स्तर तक मनाई जायेगी इस दौरान बाबा साहब की जीवनी के बारे में विचार प्रस्तुतीकरण होगा एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने—अपने निवास स्थानों एवं क्षेत्र में दीपोत्सव कार्यक्रम करेगें।