Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दिन ढलते ही बदला मौसम का मिजाज, बरसात के साथ गिरे ओले, फसलों में नुकसान

बाप न्यूज़ | बाप कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में सोमवार दिन ढलते ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बादल छाने के साथ बिजली चमकने लगी। कस्बे में रात...

बाप न्यूज़ | बाप कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में सोमवार दिन ढलते ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बादल छाने के साथ बिजली चमकने लगी। कस्बे में रात नो बजे तेज आकाशीय बिजली की गर्जना के साथ  बरसात शुरू हो गई। मौसम में बदलाव आने से वातावरण में ठंडक घुल गई। बरसात होने से खेतों में भी खराबा हुआ है। 

दिन में सूर्य की तपिश बढ़ने से गर्मी का अहसास बढ़ गया था। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल नजर आने लगे। दिन ढलते ढलते बादल भी गहराने लग गए। बाप क्षेत्र के शेखासर, भाखरियां, अखाधना, जयसिंह नगर, जैमला, शिवनाथ सिंह, प्रताप नगर, बख्तावर नगर, हरीसिंह नगर, मोती नगर, बंधेरी, राणेरी, झङासर, पदमेत नगर, सिहङा, टेपू में वर्षा हो रही है। कई गांवों में ओले गिरने के भी समाचार है। बेमौसम की बरसात से खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान इसबगोल में होना बताया जा रहा है।