Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

केंद्रीय मंत्री शेखावत भाजपा नेताओं से हुए रूबरू

Bap New s:  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को डिजिटल संवाद के माध्यम से फलोदी जिले की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक...

Bap News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को डिजिटल संवाद के माध्यम से फलोदी जिले की संगठनात्मक बैठक ली।

बैठक का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला द्वारा किया गया। बैठक में शेखावत द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल की जानकारी सभी मंडल अध्यक्षो से ली गई एवं फलोदी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जल संकट के बारे में विधायक पब्बाराम विश्नोई द्वारा शेखावत को अवगत करवाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, फलोदी जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रमजान खां, भाजयुमो नेता तरूण शर्मा भी शामिल हुये।

फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट