Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

रिकू मेडिकल द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे सैनेटाईजर, मास्क व कैप

Bap News: फलोदी में एक ओर आम गरीब कमजोर एवं असहाय परिवरो को राहत सामग्री घर घर पहुंचाई जा रही है, तो दुसरी ओर फलोदी में संचालित रिकू मेड...


Bap News: फलोदी में एक ओर आम गरीब कमजोर एवं असहाय परिवरो को राहत सामग्री घर घर पहुंचाई जा रही है, तो दुसरी ओर फलोदी में संचालित रिकू मेडिकल द्वारा कोरोना महामरी के क्षेत्र में समर्पित सेवाधारियों को पिछले कई दिनो से निशुल्क सैनेटाईजर, मास्क के साथ कैप उपलब्ध करवाई जा रही है। 

मेडिकल संचालक किशन भास्कर शर्मा द्वारा सर्वप्रथम पुलिस महकमें को सेनेटाइजर, मास्क व कैप दी गई। इसके बाद सभी पत्रकारो को दिए गए। पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास एवं अधिशासी अधिकारी अनिल विशनोई की उपस्थिति मे दो सौ पालिका कर्मचारियों को भी सैनेटाईजर व मास्क सैट उपलब्ध करवाये गए।
आज सोमवार दोनो भाईयों ने राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. श्रीमती मधु शर्मा, डॉ. चैनसुख सोनी, अमित हेमंत शर्मा तथा रमेश व्यास की उपस्थिति मे सेवारत डाक्टरों, नर्सिंग कार्मिकों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को कैप, सैनेटाईजर व मास्क किट दिए गए।  दोनो भाईयों की सेवा पहल की शहर में सराहना की जा रही है।

(Bap News के लिए रामावतार बोहरा, फलोदी की रिपोर्ट)