Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी सब्जी मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रही पुलिस

Bap News: फलोदी शहर में अस्थाई सब्जी मंडी में व्यवस्था बनाये रखने के लिए आखिर पुलिस को डंडा उठाना ही पड़ा। सब्जी मंडी का मंगलवार सुबह एडीएम...

Bap News: फलोदी शहर में अस्थाई सब्जी मंडी में व्यवस्था बनाये रखने के लिए आखिर पुलिस को डंडा उठाना ही पड़ा। सब्जी मंडी का मंगलवार सुबह एडीएम हाकम खान ने औचक निरीक्षण किया था। तब अव्यवस्थाओं को देख उन्होंने काफी नाराजगी जताई तथा पुलिस को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। एडीएम खान बुधवार को भी प्रातः 6 बजे से पहले सब्जी मंडी का निरीक्षण करने पहुंच गए थे। लेकिन आज सब्जी मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात मिला। हैड कांस्टेबल दमाराम चौधरी मय जाप्ता मण्डी परिसर में मोर्चा सम्भालते हुए थे। पुलिस न केवल दुपहिया वाहन बल्कि तिपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबन्द किया। 

सब्जी  क्रय-विक्रय करने वाले व्यापारियों को सुव्यवस्थित व्यापार करने, बाहर से आने वालो के मास्क अनिवार्य कर देने से हर कोई आज मास्क लगाए ही मंडी आया। जिसने मास्क नही लगा रखा था, उसे वापिस लौटा दिया गया। 

निरीक्षण करने आए एडीएम खान ने सब्जी मंडी का पालिका बस स्टैंड तरफ का दुसरा मुख्य द्वार खुलवा दिया, जिससे वाहनो का आवागमन अलग अलग द्वारों से शुरू हो गया। फलोदी कृषि मण्डी परिसर में भी कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन एवं गाईडलाईन का पालना कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। 

(Bap News के लिए विनोद बोहरा, फलोदी की रिपोर्ट)