Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की पहल

प्योर इंडिया ट्रस्ट ने 9 महिलाओं को आर्थिक सहयोग कर शुरू करवाई दुकाने बाप न्यूज : रमन दर्जी |  बाप क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ प्योर इंड...


प्योर इंडिया ट्रस्ट ने 9 महिलाओं को आर्थिक सहयोग कर शुरू करवाई दुकाने

बाप न्यूज : रमन दर्जीबाप क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सहयोग देकर व्यवसाय शुरू करवाया जा रहा है। इसमें उन्नती संस्थान महिलाओं के चयन में ट्रस्ट का सहयोग कर रहा है। जिससे वह अपना छोटा मोटा व्यवसाय शुरू कर सके। उन्नती संस्थान के टीकम परिहार ने बताया कि प्योर इंडिया ट्रस्ट ने बाप क्षेत्र के रावरा, मांडली व घटोर में 9 महिलाओं का चयन करके प्रत्येक महिला को 14 हजार का आर्थिक सहयोग किया गया। जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर, परिवार का बोझ जिनके कंधो पर तथा जिसके पास हुनर है, लेकिन आर्थिक तंगी मजबूत नहीं है, जैसी महिलाओं का चयन किया गया है।  
ट्रस्ट कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया कि हम महिलाओं को शुरुआती हेल्प करते है, उनके बाद उनको व्यवसाय को आगे लेकर जाना होता है। महिलाओं को प्रतिदिन का हिसाब रजिस्टर में लिखना है। कुछ पैसे खुद के द्वारा जोड़ना है। सभी महिलाओं को फलोदी से सामान की खरीददारी करवाई। उनको मार्केटिंग करने के बारे में बताया। अभी 9 दुकान खुलवाई। जिसमें 2 आटा चक्की, 2 कॉस्टमेटिक, 2 सिलाई तथा 3 किराणा की दुकाने लगवाई गई है। रावरा व मांडली में शनिवार को दुकानो की शुरूआत करवाई गई। इस माैके पर उन्नति कार्यकर्ता देऊराम, संतोष देवी, पानी देवी आदि मौजूद रहे।