Page Nav

HIDE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

ईद मिलादुन्नबी बड़ी धूमधाम से मनाई

बाप न्यूज |  ईद मिलादुन्नबी के मौके पर चारणाई गांव में गुरूवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जुलूस ए म...


बाप न्यूजईद मिलादुन्नबी के मौके पर चारणाई गांव में गुरूवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जुलूस ए मुहम्मदी निकला गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों व मदरसे की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल मेहर ने बताया कि जुलूस गांव की जामा मस्जिद से रवाना होकर गांव की मुख्य मार्गो से होते हुए वापिस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस के बाद महफ़िल ए मिलाद का आयोजन किया गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद अयूब सिद्दिकी ने कहा कि हमें पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। दीनी शिक्षा के साथ दुनियावी की शिक्षा जरूर प्राप्त करें। इस दौरान देश मे अमन चैन शांति व आपसी भाईचारा व देश की तरक्की की दुआ की गई। इस मौके पर पूर्व सरपंच हैदर अली, उमर फारुख, फिरोज खां, मेरे खा, रईस सामाजिक कार्यकर्ता आदि ने सहयोग किया।