Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ग्राम स्वराज की गांधी कल्पना को पूर्ण करना हमारी जिम्मेवारी : त्यागी

ग्राविस स्थापना के 40 वर्ष पर लिया सिंगल यूज प्लास्टिक भगाने व स्वदेशी को अपनाने का संकल्प बाप न्यूज़ | ग्राविस संस्था के 40 वर्ष पूर्ण होने...


ग्राविस स्थापना के 40 वर्ष पर लिया सिंगल यूज प्लास्टिक भगाने व स्वदेशी को अपनाने का संकल्प
बाप न्यूज़ | ग्राविस संस्था के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी जयंती पर  गगाड़ी केंद्र पर गांधी हमारे आदर्श विषय गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में बाप, कलरा, जैसलमेर,  पाबूपुरा, चौहटन, बाड़मेर, तिवरी,  साकड़ा आदि सेंटरों से 123 प्रमुख कार्यकर्ताओ के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोष्ठी में बोलते ग्राविस के निदेशक डॉक्टर प्रकाश त्यागी ने कहा कि संस्था की स्थापना गांधी जी के विचारों को लेकर गाव मे बसे लोगो की सेवा की भावना के लिए हुई। गांधी जी का ग्राम स्वराज व सर्वोदय विचार गाव के विकास में बहुत सहायक होगा, जब हम आगे आकर इसे अपने जीवन मे उतारेंगे। ग्राविस सेवा के उद्देश्य से नही भटके तभी हमारा लक्ष्य पूर्ण होगा। थार मरुस्थल के लोगो की आवश्यक्ता वर्षा जल संग्रह, पर्यावरण संरक्षण, महिला जागरण, स्वावलंबन, बालिका शिक्षा, वर्द्व जन सार के साथ गावो में चिकित्सा, शिक्षा का प्रसार हमारा मूल मंत्र है।

खान मजदूर समन्वयक डॉक्टर विनोद त्यागी ने 40 वर्ष की उपलब्धि को गिनाया तथा कहा कि लाखों परिवार लाभान्वित हुए। कार्यक्रम वरिष्ठ समन्वयक राजेन्द्र कुमार ने ग्राविस के कार्य व लाभार्थी परिवारो की समीक्षा पर चर्चा की। राजेंदर ने ग्राविस की छोटी यात्रा को आगे और ज्यादा मजबूती से चलाने का आग्रह किया। ग्राम सेवा सहकारी समिति पांचला अध्यक्ष गंगा सिंह चाँदलिया, नेमीचंद, वरिष्ठ कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र, जैविक खेती उन्नत किसान हीराराम, मलार सरपंच तारुराम मेगवाल, अमरसिंह राहड़ा, श्रीकांत भारद्वाज, मोहनलाल पालीवाल गगाड़ी, कोशनाराम जेलु, अखेराज खत्री, मांगीलाल, राजो देवी बाड़मेर, बींजाराम बालेसर ने भी संबोधित किया। विद्यालय के बालको ने गांधी जी के जीवन से सम्बंधित कविताओं की प्रस्तुति देकर सब का मन मोहा। संगोष्ठी में हुकमाराम किशनेरी, भाई खा, बिरमाराम सेन, भवरलाल पुरोहित, रामचंदर मेगवाल, हुकमाराम पंवार, चेनाराम माली, भुराराम देवासी, सुरेंद्र रतनू, कमला भील, मन्जु भाटी, कमला विश्नोई उमेदनगर, मनीषा खत्री आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन रमेश माली ने किया।