Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप में खुलेगा ऊन बुनकर केंद्र

> >   बोर्ड की भूमि पर चार दीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने बाप आए खादी बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने घोषणा >>   बाप सरपंच के प्र...


> >  बोर्ड की भूमि पर चार दीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने बाप आए खादी बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने घोषणा
>>  बाप सरपंच के प्रयास लाये रंग, 40 वर्ष बाद खादी बोर्ड की आवंटित भूमि की बनेगी चार दीवारी
बाप न्यूज | नगर पालिका बाप मुख्यालय पर खादी ग्रामोद्योग बुनकर केंद्र खोलेगा। सोमवार को राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने बाप आये बोर्ड अध्यक्ष बृज किशोर ने यह घोषणा की। साथ ही कहा कि केंद्र में दो चरखे सहित आवश्यक सारा सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार दीवारी निर्माण के बाद जितने जल्दी आवश्यक दो कमरे बन जाएंगे, उतना जल्दी प्रशिक्षण केंद्र बाप में शुरू हो जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी उम्मीद जताई कि दो अक्टूबर तक बाप में बुनकर केंद्र खुल जाएगा।
वर्तमान बाप सरपंच लीलादेवी पालीवाल ने मुख्यमंत्री से पत्र व्यवहार कर बाप क्षेत्र के बुनकर परिवारो के लिए बुनाई व कताई कार्य बाप में शुरू करवाने की मांग पुरजोर से उठाई थी। उसी मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री ने खादी बोर्ड को आवंटित भूमि पर चारदीवारी निर्माण की राशि स्वीकृत की। जिसका सोमवार को विधिवत व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने शिलान्यास किया। खादी बोर्ड अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा ने कहा कि खादी बुनकर परिवारो की आजीविका ही नही खादी देश की शान है। खादी के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार गांव गांव तक पहुंचे यह समय की मांग है। खादी भंडार का कार्य प्रारम्भ होने से बाप क्षेत्र के सैकड़ो बुनकर परिवारों को रोजगार उपलब्ध होगा। शर्मा ने कहा कि खादी का कार्य बाप के बुनकरों के लिए वरदान साबित हो इसके लिए खादी बोर्ड राजस्थान हर प्रकार की सुविधा यहंा उपलब्ध करवाएगा। खादी का प्रचलन बढ़े इसके लिए हमें खादी काे उपयोग में लेने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम के दौरान सरपंच लीलादेवी जगदीश पालीवाल ने बाप में बुनकर सेंटर स्थापित करने की मांग रखी थी, जिसे शर्मा ने स्वीकार करते हुए घोषणा कर दी। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल ने साफा पहनाकर मंत्री ब्रज किशोर शर्मा का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के बाद शर्मा ने पौधा रोपण भी किया।
बुनकर परिवारों को मिलेगा संबल 
पश्चिमी राजस्थान में बुनकरों के रोजगार का साधन कताई व बुनाई को अब सम्बल मिलने की आस जगी हैं। बाप व आसपास के दर्जनों गांवो में बुनाई की कला बुझ रही थी। लेकिन अब उसे पुनः जीवित करने की पहल की है। नव गठित नगरपालिका बाप में करीब 40 वर्ष पूर्व खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत ने हाइवे से चिपते पांच बीघा भूमी आवंटित की थी। लेकिन जनप्रतिनिधियों की कमजोर इच्छाशक्ति की वजह से बाप में खादी को बढ़ावा देने का काम आगे नही बढ़ पाया।
100 करोड़ की हुई खादी की ब्रिकी 
अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि लोगों का खादी के प्रति क्रेज बढ रहा है। यही कारण है कि इस बार राजस्थान में खादी की बिक्री 100 करोड़ की हुई है। शर्मा ने कहा कि बीकानेर में बहुत जल्द प्रशिक्षण केंद्र शुरू होगा। इसके अलावा बीकानेर में पहला खादी प्लाजा बनने जा रहा है, जिसका उद्घटान मुख्यमंत्री द्वारा बहुत जल्द करवाने जा रहे है। शर्मा ने कहा कि बीकानेर में ऊन के काम के लिए 100 लूम दे रहे है। बाप में भी अगर कार्य को लेकर ज्यादा बुनकरों को इकठ्ठा किया गया तो यहां भी दो तीन लूम दे दूंगा। शर्मा ने खादी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग लेने पर जोर दिया।   
यह रहे मौजूद 
इस मौके पर एडवोकेट रतन सिंह धोलिया, संभाग अधिकारी मदन चन्द स्वामी, शिशुपाल सिंह, झंवर लाल पनु, हजारी मल देवड़ा, सूरज रतन व्यास, श्रीकृष्ण व्यास, छगन लाल परिहार, उपाध्यक्ष नपा. गोपाल भट्टड, रामचंद्र धामट, महेश्वरी समाज बाप अध्यक्ष अशोक चाण्डक, आसाराम, कपिल व्यास, मुकेश पुरोहित, अमृतलाल हरजाल, पार्षद मनोज पुरोहित व कमल किशोर भूतड़ा, नथमल कुमावत, पूनमचन्द कुमावत, घनश्याम हरजाल, आशाराम धामट, भूरालाल छणानी, सांगीदान, अमृतलाल छताणी, शिक्षाविद ताराचंद पालीवााल, चंपालाल छताणी, ओमप्रकाश राठी, विजय कुमावत, नन्द किशोर तंवर, चन्दना राम मेगवाल, भंवरलाल सुथार, देवकिशन जोशी, गिरधारी हुड्डा आमला, प्रकाश रंगा, नैनुलाल, देवीलाल बोहरा, पूर्व उप सरपंच सरादीन, अखेराज खत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक पालीवाल व भोमराज सुथार ने किया।