Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

‘प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करे’

विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर हुई संगोष्ठी में कपड़े की थैली के उपयोग पर दिया गया जोर बाप न्यूज |  सौर्य ऊर्जा के सहयोग से दूसरा दशक द्व...


विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर हुई संगोष्ठी में कपड़े की थैली के उपयोग पर दिया गया जोर
बाप न्यूजसौर्य ऊर्जा के सहयोग से दूसरा दशक द्वारा संचालित सम्बल कार्यक्रम के तहत मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बड़ी ढाणी तथा शेखासर में समुदाय के लोगों के साथ विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परियोजना समन्यवक अमरू चौधरी ने इस दिवस को मनाने के उद्देश्य तथा शुरुआत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की आज मानव संसाधन के हर एक जरुरी सामान प्लास्टिक से बनाए जाते हैं। गर्मी के मौसम से लेकर ठंड में उपयोग होने वाली लगभग सारी चीजें प्लास्टिक की बनी होती है। जीवन को आसान बनाने के लिए बाजार में छोटी से छोटी आवश्यक वस्तुएं प्लास्टिक की बनी होती है। हमें दैनिक जीवन मे प्लास्टिक की उपयोगिता को कम करना है, क्योंकि जरूरत के बाद सभी लोग प्लास्टिक को बाहर फेंक देते। जिसे पशु खा जाते है, और उनकी मौत हो जाती है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा कपड़े की थैली का उपयोग करना चाहिए। पुस्तकालय प्रभारी अणदाराम ने कहा की प्लास्टिक बैग की वजह से प्रकृति बुरी तरह से प्रदूषित हो रही है। हम सब को मिलकर प्लास्टिक बैग का बहिष्कार करना चाहिए। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ता कमला भील, दरिया खातून, रईसों, गोपाल, संतोष आदि मौजूद रहे।