Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पूर्णिमा राजपुरोहित का नीट में हुआ चयन, गांव में खुशी

बाप न्यूज |  उपखण्ड बाप के बावडी कल्ला की होनहार बेटी पूर्णिमा राजपुरोहित का नीट में चयन होने पर गाव में खुशी का माहौल है। सेवानिवृत्त वरिष...

बाप न्यूज | उपखण्ड बाप के बावडी कल्ला की होनहार बेटी पूर्णिमा राजपुरोहित का नीट में चयन होने पर गाव में खुशी का माहौल है। सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक उम्मेद सिंह राजपुरोहित की पौत्री पूर्णिमा राजपुरोहित ने 720 में से 654 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया 6028 वीं रैंक प्राप्त की।
जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर, बीकानेर की पूर्व छात्रा पूर्णिमा राजपुरोहित ने सीकर में रहकर अपनी तैयारी की एवं कठिन मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। बधाई का लगा तांता विहिप के जयप्रकाश गुचिया, लीलाधर भार्गव, जिला संघचालक कन्हैया लाल व्यास, सीमाजन के जयराम गज्जा, हीरालाल पालीवाल, अध्यापक मानसिंह, वैद्य गोविंद लाल शर्मा, अखेराज खत्री आदि ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।