Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

देश की सीमा सुरक्षित रहे, हमें सवेदन रहना जरूरी : स्वामी प्रतापपुरी

सीमा सद्भाव सम्मेलन में स्वर्गीय तनसिंह को दी श्रद्धाजंलि  बाप न्यूज | सीमावर्ती क्षेत्र नाचना के पास स्थित अवाय गांव निवासी सहायक अभियंता ...



सीमा सद्भाव सम्मेलन में स्वर्गीय तनसिंह को दी श्रद्धाजंलि 
बाप न्यूज | सीमावर्ती क्षेत्र नाचना के पास स्थित अवाय गांव निवासी सहायक अभियंता गणपत सिंह भाटी के सेवा निव्रती समारोह में सीमा सद्भाव सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षत्रिय युवक संघ के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। मुख्य वक्ता तारातरा मठ के महन्त स्वामी प्रताप पूरी ने कहा कि हमारी संस्कृति महान संस्कृति है। भारत देश की ख्याति विश्व भर में है। यहां हजारो वीर हुए, दानी हुए, विद्धवान हुए, संत हुए। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिये। धर्म के लिए हम जीये।  धर्म के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले उन महान लोगो का स्मरण कर जीवन जीने की आवश्यकता है। सीमावर्ती क्षेत्र में बैठे लोगों का दायित्व और बड़ा है। हम देश भक्त लोगो की टोली खड़ी करे। देश सुरक्षित हाथों में है। हमें उनके कन्धे मजबूत करने है। युवा वर्ग में अच्छे संस्कार हो। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा की ज्योत जलती रहे। ऐसे प्रयास जरूरी है। हमारे नो जवानों को सेना, अर्धसैनिक बल तथा नेवी में जाने के लिए प्रेरित करे।
नशे की लत से दूर रहने की हिदायत देते हुए कहा कि नशा नाश का द्वार है। इससे बचना है। हम सभी का दायित्व हैं कि गावो में बहुत प्रतिभाएं है उन्हें तराश कर उचित प्लेटफार्म दे। जोरावर सिंह भादला, पूर्व विधायक सांग सिंह ने भी सद्भाव सम्मेलन को संबोधित किया। 
सम्मेलन में क्षत्रिय संघ के संस्थापक स्वर्गीय तनसिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान डॉ. मोहन सिंह बारू, अजयपाल सिंह अवाय, तारेंद्र सिंह झिंनझिनयाली, कुम्भसिंह पातावत लूणा, शिक्षाविद सवाई सिंह, एडवोकेट रतन सिंह भाटी धोलिया, जीतूसिंह खेतूसर, नरपत सिंह, अमान सिंह खारा,  आदि मौजूद रहे।