Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कर्नाटक की जनता कांग्रेस को सिखायेगी सबक : बिश्नोई

बाप न्यूज |  कर्नाटक राज्य की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होगा। कर्नाटक भाजपा प्रभारी पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई अपने 17 दिन के प्रवास क...

बाप न्यूजकर्नाटक राज्य की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होगा। कर्नाटक भाजपा प्रभारी पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई अपने 17 दिन के प्रवास के बाद मंगलवार को लौटे। बिश्नोई ने बताया कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण भाजपा के वोटर संख्या में इजाफा होगा।
बजरंग दल पर प्रतिबन्ध की घोषणा से आमजन में भयंकर रोष है। 10 मई को होने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखा देगी। भाजपा की लहर चलेगी। मोदीजी का जलवा कायम रहेगा। मोदीजी के धुंआधार रैलियों से कर्नाटक की हवा बदल गई है। भाजपा काे पूर्ण बहुमत मिलेगा। केंद्र सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ मिला है। मोदीजी ने देश का गौरव विदेशो में बढाया है। देश आत्मनिर्भर बना है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब का भला हुआ है। कर्नाटक में प्रवासी राजस्थान मित्र मंडल अध्यक्ष जीवन बिश्नोई ने पूर्व सांसद जसवंतसिंह बिश्नोई का साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।