Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राज्य पशु ऊंटनी के बच्चे को 70 किलोमीटर दूर जंगल से ढूंढ ट्रेक्टर पर घर पर लाया पशुपालक

बाप न्यूज |  हर प्राणी में मा की ममता होती है। चाहे वह इंसान हो या जानवर। मां की ममता का दिलकाश दृश्य शनिवार को राज्य पशु ऊंटनी में देखने क...

बाप न्यूजहर प्राणी में मा की ममता होती है। चाहे वह इंसान हो या जानवर। मां की ममता का दिलकाश दृश्य शनिवार को राज्य पशु ऊंटनी में देखने की मिला। भादरिया से 20 किलोमीटर दूर जंगल मे ऊंटनी ने बच्चे को जन्म दिया। ऊंट पालक उसे ढुंढ़ते हुए जंगल में उस स्थान पर पहुंचा तब ऊंटनी द्वारा बच्चा देने के बारें में पता चला। उसे अब ब्याही ऊंटनी को अपने घर ले जानी थी।

2 दिन का छोटा ऊंटनी का बच्चा पैदल 70 किलोमीटर नही चल सकता था। आखिर बच्चे को ट्रेक्टर की ट्रोली में बिठाकर घर लाने का जुगाड़ किया। सलीम बताता है कि ऊंटनी 70 किलोमीटर तक ट्रेक्टर के साथ अपनी ममता को प्रकट करते हुए चली। बीच बीच में ट्रेक्टर को रोकना पड़ता, तो ऊंटनी ट्रेक्टर के चारो और चक्कर निकाल कर अपने बच्चे पर ममता उड़ेलती। ट्रेक्टर को छोड़ वह कंही नही गई। वह कई बार ट्रेक्टर ट्राॅली में बैठने का यह प्रयास करती रही। सलीम बताता है कि ट्रेक्टर की रफ्तार उतनी ही रखी कि ऊंटनी साथ साथ चल सके। इसलिए 70 किलोमीटर का सफर 10 घण्टे में पूरा हुआ। तभी तो कहते है कि मां तो मां होती हैं। संसार में मां से बड़ा कोई नही।