Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षा से ही देश का विकास संभव : पब्बाराम विश्नोई

बाप न्यूज | कस्बें में संचालित संस्कार बाल भारती स्कूल में रविवार को उमंग- 2023 वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ...

बाप न्यूज | कस्बें में संचालित संस्कार बाल भारती स्कूल में रविवार को उमंग- 2023 वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में वर्षभर श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया गया। इस मौके पर विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। बच्चों में शिक्षा बेहद जरूरी है। अजय व्यास फलोदी ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, अजय व्यास फलोदी, पूर्व सरपंच मगसिंह भाटी, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, सरपंच लीलादेवी पालीवाल, उप सरपंच गोपाल भट्ठड़, मूलसिंह मोडरड़ी, महेंद्र खत्री, लखसिंह भाटी, नारायण सिंह भाटी, जय किशन सुथार फलोदी, एडवोकेट भंवर लाल सुथा, सूरजमल, दिनेश सुथार फलोदी, हरीश सुथार कानासर, शिक्षक संघ पदाधिकारी फलोदी लूणकरण जोपिंग, एसबीआई बैंक फलाेदी से दीपक कुमार, यारू खान, निदेशक सांगाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संस्थाप्रधान ने सभी आभार जताया।