Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

संगठित हिन्दू ही बनायेगा समर्थ भारत : पालीवाल

बाप कस्बे में रामनवमी पर होगा विशाल कार्यक्रम, राम नवमी महोत्सव के लिए हुआ समिति का गठन,  बाप न्यूज | बाप कस्बे में रविवार को विश्व हिंदू प...

बाप कस्बे में रामनवमी पर होगा विशाल कार्यक्रम, राम नवमी महोत्सव के लिए हुआ समिति का गठन, 
बाप न्यूज | बाप कस्बे में रविवार को विश्व हिंदू परिषद प्रखंड बाप अध्यक्ष हीरालाल पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी राम नवमी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर गहन मंथन करते हुए राम नवमी महोत्सव समिति का गठन किया गया। विहिप अध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि बाप में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए राम महोत्सव समिति का गठन किया है। इस कमेटी में संरक्षक श्रीबल्लभ व्यास, अध्यक्ष ओंकार दास पालीवाल, उपाध्यक्ष ज्ञान चन्द तंवर व राधेश्याम खत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन लाल बड़वा सुथार, कोषाध्यक्ष दामोदर मेहता, सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल, सचिव अखेराज खत्री, सह सचिव हीरालाल बनाये गए है। सचिव अखेराज ने बताया कि 5 कमेटी बनाकर कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मा दिया जाएगा। रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया है। कस्बे की निजी शिक्षण संस्थाओं के अलावा प्रत्येक समाज से झांकी आमंत्रित की गई है।
बैठक को संबोधित करते पालीवाल ने कहा कि संगठित हिन्दू समाज ही राष्ट्र को समर्थ बना सकता है। उन्होने युवाओं से कहा कि सनातन धर्म के संस्कारों को अपने जीवन मे धारण करना उसकी पालना हमारा धर्म है। हमारी संस्कृति सबसे पुरानी है। जिस संस्कृति ने समूचे विश्व को ज्ञान का बोध करवाया। हमारे शिक्षा के व संस्कारों के स्थल गुरुकुल, मंदिरों से हमारा जुड़ाव निरन्तर रहना चाहिए।
क्षेत्र में असमाजिक तत्वों के हिन्दू विरोधी रवैये पर चिंता प्रकट करते हुए पालीवाल ने कहा कि हमें सजग व संगठित रहना चाहिए। खण्ड संघचालक मनसुख पालीवाल ने कहा कि सकारात्कमक विचार से ही हम आगे बढ़े। एक दूसरे को सहयोग करे। गोमाता, ब्राह्मण, संत महात्माओं, दीन दुखियों का सम्मान करें, तभी हम सुखी होंगे। हमारी सोच हमेशा हिंदुत्व की बने, यही हमारी सफलता का मूल मंत्र होगा। बैठक में विहिप जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र सोलंकी, खण्ड संघचालक मनसुख पालीवाल, मोहन भैया, सत्यनारायण, दामोदर मेहता, ओम राठी, जगदीश पालीवाल, रतन पेंटर, शिक्षविद राधेश्याम खत्री, मनोज लोहिया, एडवोकेट महेश पालीवाल, रमेश धामट, महेश होपारडी, मनीष बिस्सा, कमल खत्री, बबलू, सुरेश पालीवाल, श्रीगोपाल चाण्डक, शुशील हिन्दू, जगदीश खत्री, संजय आचार्य, रूपेश दवे, सुभाष सेन, पृथ्वीराज, धूड़चन्द कोठारी, दुर्गा वाहिनी सयोजिका गेना पालीवाल आदि उपस्थित रहे।