Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत मे हिन्दू सुरक्षित नही, हिन्दू राष्ट्र का सपना साकार करें केंद्र : गिरी

अंबेडकर नगर में हुआ भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम, गौ-पुत्र सेना बाप टीम काे भी किया सम्मानित बाप न्यूज़ | कामधेनू सेना के तत्वावधान में क्षे...


अंबेडकर नगर में हुआ भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम, गौ-पुत्र सेना बाप टीम काे भी किया सम्मानित
बाप न्यूज़ | कामधेनू सेना के तत्वावधान में क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में बुधवार को विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 1200 से अधिक युवकों व युवतियों ने त्रिशूल दीक्षा ली तथा त्रिशूल धारण कर हिंदुत्व व गोमाता की सेवा के लिए हर समय तैयार रहने की शपथ ली। विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कामधेनु सेना संस्थापक महामंडलेश्वर कुशाल गिरी ने केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लाने, समान आचार संहिता लागू करने, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। गाय की दुर्दशा पर बोलते हुए गिरी ने कहा कि गाय सड़को पर दुर्घटना से मर रही है। हम हिंदुओ का फर्ज है कि गाय को गांव के गवाड़ में रखने की पहल करे। सरकार बाहर घूमने वाली गायों को गोशालाओं में दाख़िल करने का क़ानून बनाए। गिरी ने राम मंदिर निर्माण के बाद अब काशी विश्व नाथ मन्दिर व मथुरा के कृष्ण मंदिर के भव्य बनाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि भारत की हिन्दू जनता अब भारत को हिन्दु राष्ट्र देखना चाहती है। हमारी खोई भूमि पुनः भारत के साथ मिले, केंद्र सरकार इसकी पहल कर हिन्दू जनमानस की भावना की कदर करे। भारत अखंड बने यही हमारी धारना है। गिरी ने हर हिन्दू के घर गाय की आवश्यकता बताई। उन्होने हमारी संताने संस्कारी हो इसके लिए अच्छे गुरुकुल, अच्छे विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने की हिमायत करते हुए कहा कि आज का युवा संस्कारो की कमी के कारण पथ भृष्ट हो रहा है। युवाओ में नशे की आदत बढ़ रही। यह बहुत खराब है। नशा बर्बादी की ओर धकेलता है। हमें भावी पीढ़ी संस्कारवान चाहिए। हर हिन्दू अपने पास वैध हथियार आत्म रक्षा के लिए रखे। देश मे आज भी अंग्रेजों के बनाये कानून चल रहे उनमें संशोधन करे। गिरी ने पत्रकारों की उस बात को सिरे से खारिज किया कि कुशालगिरी मुसलमानों का विरोधी है। गिरी ने कहा कि जो मुसलमान भारत माता से प्रेम करता वो हमारा भाई है। देश मे उग्रवाद को बढ़ाने में सहयोग करने वाला हमारा नही है। उग्रवाद, नक्सलवाद, खालिस्तान समर्थक हमारे नही हो सकते। भाई चारे से भारत भूमि को अपनी मां समझने वाले सब हमारे है। 
कार्यक्रम को कामधेनु सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पार्वती जांगिड़, श्रवण सेन , एडवोकेट मगसिंह भाटी, एडवोकेट रतनसिंह धोलिया, बीजेपी नेता रावल जानी, सरपंच केशुराम मेगवाल, शिक्षाविद मनसुख पालीवाल, सीमाजन कल्याण समिति जिला अध्यक्ष अखेराज, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में गौ-पुत्र सेना बाप टीम को भी लंपि स्किन डीसीज बीमारी में उल्लेखनीय गो सेवा करने पर सम्मानित भी किया गया। 
कार्यक्रम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई, थानाराम मय जाब्ता, प्रदेश अध्यक्ष अशोक रानेजा, जिला प्रभारी कालूराम भील, मनोहर लाल, दामोदर मेहता, ओम राठी, एडवोकेट मदन शर्मा, विहिप अध्यक्ष हीरालाल पालीवाल, उपाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, प्रताप सिंह भाटी, मोहन भैया, रामकुमार, जबर सिंह गुड़ा, सुशील हिन्दू, बबलू हिन्दू, मनोज लोहिया, श्यामसुंदर राठी, सूबेदार टीकूराम, हेमाराम, जगमाल भील, नखताराम, रूप चन्द, बिरमाराम, अखेराज, मोहनराम, ओमाराम, नरपत राम, जैसाराम, सुरजाराम, पबुराम किडिया आदि मौजूद रहे।