Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वृक्षों से मिलता है सकून, धरती पर अधिकतम पेड़ लगाना जीवन का लक्ष्य : महंत भगवानदास

बाप न्यूज़ | जाम्भा स्थित कौशल गोशाला संस्थापक परम गो भक्त महन्त भगवान दास अपनी मुम्बई यात्रा से सकुशल जाम्बा पधारने पर उनसे मुलाकात व दर्शन ...

बाप न्यूज़ |
जाम्भा स्थित कौशल गोशाला संस्थापक परम गो भक्त महन्त भगवान दास अपनी मुम्बई यात्रा से सकुशल जाम्बा पधारने पर उनसे मुलाकात व दर्शन करने सैकड़ो भक्त इन दिनों कोशल गोशाला पहुंच रहे है।
महन्तजी की तबियत कुछ नासाज होने पर रूटीन चेकिंग करवाकर 3 दिन पूर्व ही जाम्बा पहुंचे है। वे अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। बुधवार को बाप बार एसोसिएसन के एडवोकेट मदन शर्मा, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ ओम राठी, बीजेपी नेता मोहन भैया, भारत विकास परिषद के दामोदर मेहता, सीमाजन कल्याण समिति जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने कौशल नगर गोशाला पहुंच महन्त से आशीर्वाद लिया। 
महन्त ने कहा कि वृक्षों को देखने से सकून मिलता है। इस धरती पर गाय व वृक्ष जंहा ज्यादा होंगे, वहां प्राकृतिक आपदा कम आएगी। धरती पर गाय मनुष्य के उपकार के लिए अवतरित हुई है। आज गाय की दुर्दशा का वर्णन नही किया जा सकता। सरकार कितनी योजनाएं बनाए जब तक हिन्दू इसे अपने परिवार में नही रखता, तब तक यह दुखी ही रहेगी। जिस दिन हर घर गाय होगी, भारत में किसी भी चीज की कमी नही रहेगी। गाय मां है। ये जीवित व मरने के बाद भी हमे बहु मूल्य चीजे देती है। गाय तीर्थ है। गाय के एक बार दर्शन से पूरा दिन सुख शांति से गुजरता है।
महन्त ने बताया कि उनके जीवन का लक्ष्य एक लाख पौधे  लगाना है। करीब 45 हजार पौधे रोप दिए जो लहलहा रहे है। गुरु जम्भेश्वर भगवान के बताए मार्ग एवम कथन के अनुसार किसी हरे पेड़ को घाव नही डालना चाहिए। घरती पर उगने वाले हर पौधे की सुरक्षा हमारा दायित्व है। हर परिवार अधिकतम पेड़ लगाए तो धरती कुछ ही दिनों में हरी भरी हो जाएगी। पर्यावरण शुद्ध रहेगा। हम निरोग रहेगे। महन्त ने बताया कि जल बचाना समय की मांग है। व्यर्थ पानी बहाकर हम बहुत बड़ा अपराध कर रहे है। कई लोग पानी के लिए लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का व पानी का इंतजार करते है। हमने पानी का दुरुपयोग नही रोका तो हमे भी लाइन में लगकर इंतजार बारी का करना पड़ेगा। जल के महत्व को समझने की आवश्यकता है।