Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ किया केवल छलावा, वोट बैंक का इस्तेमाल हुआ

जयपुर में मुख्यमंत्री आवास घेराव में फलोदी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुचे 2 दर्जन कार्यकर्ता बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | भारतीय जनता पार्...

जयपुर में मुख्यमंत्री आवास घेराव में फलोदी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुचे 2 दर्जन कार्यकर्ता
बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान प्रदेश द्वारा गुरुवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास को घेरने के विशाल कार्यक्रम में फलोदी जिला ओबीसी अध्यक्ष यारू खा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। घेराव एम सादिक खा, प्रदेश मंत्री कासम अली राठौड़ के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओ को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझ इस्तेमाल किया। उनका शोषण किया। कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ केवल छलावा ही किया। बजट घोषणा में किये वादे पूरे नही किये। आज भी अल्पसंख्यक बस्तियों की हालत बहुत खराब है। गांवो के विद्यालयों में पढ़ाई नही है। जिसके कारण मुस्लिम बच्चे अशिक्षित ज्यादा है। भाजपा ने हमेशा उदारता बरती। हमारी पार्टी ने नेक नियति से विकास किया। मोदी जी के सबका विकास सबका साथ, सबका प्रयास मंत्र बहुत कारगर है। बीजेपी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास में बहुत सारे मुस्लिम भाइयों को आवास का लाभ मिला है। फ्री अनाज योजना का लाभ सबको मिल रहा है। उन्होने अल्पसंख्यक समुदाय से कहा कि बीजेपी का झंडा थाम लिया। आगामी चुनाव में सरकार हमारी ही बनेगी। घेराव के समय कांग्रेस के खिलाफ नारे बाजी के साथ मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष यारू खा, जीवन खां भारेवाला, हमीद मेवाती, मंत्री मोहमद असलम देगावड़ी, सदीक खां देदासरी, पर्यावरण प्रेमी बालम खा घटोर, मेहबूब, रऊफ, मजीद खां आदि मौजूद रहे।