Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गो सेवा से मिलती आत्म संतुष्टि : निर्मला कंवर

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | बाप कस्बा स्थित ऋषि गोपाल गोशाला में श्रीमती निर्मला कंवर हरिसिंह चारण शीलवा आशिया ने शादी की सालगिरह पर सूखा चा...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | बाप कस्बा स्थित ऋषि गोपाल गोशाला में श्रीमती निर्मला कंवर हरिसिंह चारण शीलवा आशिया ने शादी की सालगिरह पर सूखा चारा भेंट किया है।
निर्मला चारण ने कहा कि गोसेवा करने पर मन में बहुत संतुष्टि मिलती है। गोशाला जाने पर मन बहुत प्रसन्न रहता है। गाय धरती पर स्वर्ग है। जब किसी परिवार के किसी सदस्य को कोई संकट आये तो गोमाता के चरणों में जाकर प्रार्थना करने से संकट का निवारण हो जाता है। गाय सभी पीड़ा हर लेती है। धरती पर गाय ही एक ऐसा प्राणी है, जो 24 घण्टे ऑक्सीजन देती है। उन्होने विशेष कर युवाओं से कहा कि वो अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ को गोमाता के साथ मनाये। उन्हें बल, बुद्धि, यश, धन, आरोग्य, सब मिलेगा। निर्मला करनी माता के चिरजा गायक है। इस दौरान कुलदीप आशिया, विश्वजीत आशिया, पूजा कंवर चारण सांवरागाव, मनोज लोहिया,  रमेश सेन आदि साथ थे।