Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजस्थान में कांग्रेस का पतन निश्चित : विश्नोई

पूर्व लोक सभा सदस्य जसवंत सिंह विश्नोई रहे बाप दौरे पर बाप न्यूज |  जोधपुर के पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई रविवार को बाप क्षेत्र के दौर...

पूर्व लोक सभा सदस्य जसवंत सिंह विश्नोई रहे बाप दौरे पर

बाप न्यूजजोधपुर के पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई रविवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। कानसिंह की सिड में कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए विश्नोई ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती प्रारम्भ हो गई। राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रदेश में आये दिन लूट पाट, हत्या, डकैती, चोरी की वारदात आम हो गई है। आमजन बहुत दुखी है। विश्नोई ने कार्यकर्ताओ से कहा कि हर बूथ पर सक्रिय फ़ौज खड़ी करे। कार्यकर्ता के बल पर हम सत्ता में लौटेंगे। आमजनता बीजेपी को सत्ता सौंपने के लिए आतुर है। प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होगी।

पूर्व सांसद विश्नोई जाम्बा भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वामी बालकिशन की माता सुरती देवी के स्वर्गवास होने पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में पहुंचे तथा श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान मांगीलाल, कृष्णपाल सिंह भाटी, एडवोकेट जगदीश विश्नोई, किशनलाल सेन, नरसिंगाराम गोदारा, रतना राम, भगवाना राम सारण सहीराम आदि मौजूद रहे