Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

युवाओं के दम पर कांग्रेस करेगी सत्ता में वापसी : नागौरी

बाप न्यूज |  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शुक्रवार को बाप क्षेत्र में ग्राम पंचायत अखाधना, राणेरी, मोडकिया, टेपू व टेकरा में बैठके आयोजित...

बाप न्यूजहाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शुक्रवार को बाप क्षेत्र में ग्राम पंचायत अखाधना, राणेरी, मोडकिया, टेपू व टेकरा में बैठके आयोजित हुई। इस मौके पर बोलते हुए नगर पालिका फलोदी अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे। नगर पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागोरी ने कहा कि युवाओं के दम पर कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। ग्राम पंचायत राणेरी में पद्मश्री लाखा खान का साफा व शॉल ओढ़ाकर पीसीसी सदस्य महेश व्यास द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान पीसीसी सदस्य मौलवी रहमतुल्ला कासमी, फलोदी प्रधान हाजी उमरदीन, वरिष्ठ नेता कुम्भसिंह पातावत, प्रवक्ता पहाड़सिंह रावरा, केवीवीएस अध्यक्ष हजारी राम गोदारा, सरपंच केशुराम मेघवाल, मोहम्मद जाहीर, अर्जुन सिंह टेपु, प्रवीण सिंह टेकरा, मनोज पुरोहित, सरपंच फरसाराम मोडकिया, भूराराम मेघवाल, सोशल मीडिया ब्लॉक बाप संयोजक रामचंद्र पंवार, दिलीप शर्मा, राजा जोशी, किशन राव लूणा, अजय व्यास, जालम सिंह, राणीदान सिंह, देवाराम राणेरी आदि उपस्थित थे।