Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गो सेवा धरती का सबसे बड़ा तीर्थ : जगराम विश्नोई

जाम्बा गोशाला में मंडी अध्यक्ष जगराम विश्नोई का किया अभिनन्दन बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | शनिवार को जोधपुर कृषि मंडी अध्यक्ष जगराम विश्नोई ए...

जाम्बा गोशाला में मंडी अध्यक्ष जगराम विश्नोई का किया अभिनन्दन
बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | शनिवार को जोधपुर कृषि मंडी अध्यक्ष जगराम विश्नोई एक दिवसीय दौरे पर जाम्बा क्षेत्र में रहे। विश्नोई ने जाम्बा स्थित जम्भेश्वर भगवान मंदिर में धोक लगाई। जाम्बा स्थित कौशल गोशाला में महन्त भगवानदास से भी मिले। अध्यक्ष विश्नोई ने कहा धरती पर गोसेवा सबसे बड़ा तीर्थ है। जाम्बा गोशाला में पोषित 2000 गोवंश की बेहतर सेवा की प्रशंसा की।
गोशाला संचालक महन्त भगवान दास पर्यावरण में बहुत रुचि ले रहे है। आपने करीब 35 हजार से अधिक विभिन्न किस्म के पेड़ लगाकर अनूठी पहल की। महन्त जैविक खेती पर भी विशेष ध्यान दे रहे है। गाय के दूध व गो मूत्र व गोबर के बहु उपयोगी उत्पाद तैयार करने की आपकी योजना है। इस समय गोमूत्र एकत्र कर अन्य गोशाला को दिया जा रहा है। गोबर से लकड़ी बनाने का संयंत्र स्थापित किया जा चुका है। लकड़ी पर्यावरण को दूषित नही करती।  मंडी अध्यक्ष जगराम विश्नोई ने किसानों से अपील कि वे कृषि जिंसों को मंडी में लाकर उचित मूल्य ले। बिचौलियों से बचे। खुली मंडी बोली में पारदर्शिता रहती है। महन्त भगवान दास ने जगराम विश्नोई का साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। इस मौके पर ठेकेदार पुखराज कड़वासरा, अशोक विश्नोई, बुधराम, सुभाष कावा सोमराज, मांगीलाल, मालाराम सियाक़, बंसी पवार आदि मौजूद रहे।