Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महान थी हमारे पूर्वजों की सोच : भाटी

सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सेवा निवृत डीआईजी महेंद्र पाल सिंह भाटी सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर, बज्जू, नोख व बाप में कार्य...


सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सेवा निवृत डीआईजी महेंद्र पाल सिंह भाटी सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर, बज्जू, नोख व बाप में कार्यकर्ताओ से मिले

बाप न्यूजसीमाजन कल्याण समिति राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सेवा निवृत डीआईजी महेंद्र पाल सिंह भाटी बीकानेर से फलोदी जाते समय बज्जू, नोख व बाप में कुछ देर रुके तथा कार्यकर्ताओ से चर्चा की। भाटी ने सीमावर्ती क्षेत्र में सीमाजन का कार्य बढाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। बाप के ऐतिहासिक मेघराजसर तालाब को निहार कर उन्होने कहा कि हमारे पूर्वजों की सोच बहुत लंबी थी। आज से 550 पूर्व बाप के तालाब की सुंदर रचना की थी, जो आज बहुत सार्थक नजर आ रही है। 550 वर्ष पूर्व तालाब का आगोर 400 बीघा सुरक्षित किया, जिससे तालाब के समय के साथ विस्तार में कोई असुविधा नही हो। हमारा दायित्व बनता हैं कि इसकी स्वछता को हम बरकरार रखे। समय समय पर तालाब की सफाई, कचरा हटाने के लिए हम श्रमदान करे।

तालाब पर बाप ग्राम पंचायत द्वारा करवाये गए सुंदर कार्य की भी प्रशंसा की। उन्होने वर्षा जल को अमृत बताया और कहा इस पानी के सेवन से मनुष्य स्वस्थ रहता है। तालाब के पानी में शुद्घता के साथ बहुत सारे मिनरल्स है जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी है। तालाब पर बने छतरी स्मारक की जानकारी भी स्थानीय कार्यकर्ताओ से ली। नोख में थाना अधिकारी से सीमा क्षेत्र की गतिविधियों सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी ली। साथ ही नशीले पदार्थो की तस्करी व प्रचलन पर चिंता जाहिर की। इस दौरान राजस्थान गुजरात संगठन मंत्री नीमसिंह, विनोद पालीवाल, रमेश सोलंकी नोख, महेंद्र सिंह, श्री राम राइका, अखेराज खत्री, दिलीप सिंह भाटी आदि साथ थे।