Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नर सेवा नारायण सेवा, जरूरतमंदों को राहत पहुंचे तभी आनन्द : पालीवाल

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | सेवा भारती शाखा फलोदी द्वारा समय समय पर सेवा बस्तियों में जरूरतमंद परिवारो की मदद की जाती है। रोगियों को निशुल्क...


बाप न्यूज : अखेराज खत्री | सेवा भारती शाखा फलोदी द्वारा समय समय पर सेवा बस्तियों में जरूरतमंद परिवारो की मदद की जाती है। रोगियों को निशुल्क जांच के बाद दवा वितरण, भोजन सामग्री , ऊनि वस्त्र,  कम्बल आदि का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को जोगियों की बस्ती, सांसी बस्ती के जरूरतमंद परिवारो को कपड़े, खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। सेवा भारती के विजय पालीवाल ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा का धेय्य वाक्य को समक्ष रखकर सेवा की जा रही है। समाज के पिछड़े लोगो की सेवा से मन बहुत प्रफुलित होता है। समाज के सक्षम परिवार जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे तो उसका आनन्द अलग ही मिलता। भूखे को भोजन कराने पर उसको तृप्ति मिलती वैसे ही जरूरतमंद की पूर्ति होने से आनन्द आता है। गरीब को गणेश मानकर हम उसकी मदद करते है। सेवा हमारा धर्म है। सेवा भारती के कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में संस्कार केंद्र चला कर उनमें संस्कार व स्वावलंबी बनाने के प्रयास करते है। सेवा बस्तियों में नशा उन्मूलन का लक्ष्य भी है। समाज के सहयोग से सेवा भारती उपेक्षित की सहायता करता है। आज गर्भवती बहिनों को पोस्टिक आहार भी वितरण किया।  इस मौके पर कंवरलाल डायल, अश्विनी कुमार,  संतोषकुमार आदि मौजूद थे।