Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गो सेवा से मिलता है सुकून : जोशी

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  ऋषि गोपाल गो शाला बाप में बद्रीनारायण जोशी परिवार व पूर्व सरपंच किशोरीलाल पालीवाल मुंधा परिवार द्वारा गर्म शाही...

बाप न्यूज : अखेराज खत्रीऋषि गोपाल गो शाला बाप में बद्रीनारायण जोशी परिवार व पूर्व सरपंच किशोरीलाल पालीवाल मुंधा परिवार द्वारा गर्म शाही लाफ़सी गो माता की खिलाई गयी। श्रीबल्लभ  जोशी ने कहा की गो माता की सेवा से मन मे सुकून मिलता हैं। जब भी मन मे कोई पीड़ा होती तो गो माता का दर्शन व स्मरण से वह पीड़ा कम हो जाती है। गाय से बड़ा कोई धन नही है। हर परिवार को गाय की सेवा में कुछ करना चाहिए। श्री बद्रीनारायण  के पड़ पोता होने के खुशी में रविवार को स्थानीय गोशाला में 500 गोवंश को लाफ़सी की प्रसाद खिलाया गया। 
पूर्व सरपंच किशोरी लाल पालीवाल मुंधा के परिवार ने उनकी 11वीं पुण्य तिथि पर गोमाता को साही लाफ़सी खिलाकर आशीर्वाद लिया। गो शाला परिवार द्वारा लाभार्थी परिजनों का बहुमान किया। इस मौके पर देवकी जोशी,  श्रीगोपाल, श्रीनारायण, राजा जोशी,  मोहित, रितिक, लखन, लक्की पुरोहित, अभय गुचिया, सुरेंद्र, मनोज, अभिजीत माली, रेखचन्द,  रमेश सेन, मैना, सरला, विशम्भर शर्मा, रेवती प्रसाद, एडवोकेट रवि पालीवाल, गणेश, जगदीश,  सुरेश मुंधा आदि उपस्थित रहे।