Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप कस्बे में ठिठुरन बढ़ने के साथ जमने लगी ओस की बूंदे

बाप न्यूज |  इस बार सर्दी ने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जोर पकड़ना शुरू किया है। गांवों में पिछले चार दिनो से सर्दी का ग्राफ बढ़ रहा है। रवि...

बाप न्यूज | इस बार सर्दी ने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जोर पकड़ना शुरू किया है। गांवों में पिछले चार दिनो से सर्दी का ग्राफ बढ़ रहा है। रविवार रात चली शीतलहर की वजह से पारा जमा बिंदू तक पहुंच गया। इस कारण सुबह वाहनों पर रात में गिरी ओस की बूंदे जम गई थी।

बाप कस्बे में बीती रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। इस कारण लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। अलसुबह वाहन चलाने वाले या घूमने वालों को कड़ाके की सर्दी का अधिक अहसास हुआ। वाहन चलाते वक्त उंगलियां सुन्न सी हो गई। दिन में भी 10 बजे तक लोग ठिठुरते रहे। बचाव के लिए लोग अलाव जलाकर राहत पाते नजर आए। सर्दी बढ़ने से आमजन परेशान भले हो रहे हो लेकिन किसानों ने राहत की सांस ली है। सर्दी के जोर नहीं पकड़ने के कारण रबी की फसलों की ग्रोथ नहीं हो पा रही थी।