Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गांवो में गतिविधियाें के माध्यम से देश भक्त टोली को जाग्रत करें कार्यकर्ता, यह समय की मांग : मुरलीधर

रामदेव नंदी शाला में फलोदी जिला बैठक संपन्न, कई प्रस्ताव पारित बाप न्यूज़ | सीमाजन कल्याण समिति जिला फलोदी की जिला बैठक का रामदेव नंदी शाला ...

रामदेव नंदी शाला में फलोदी जिला बैठक संपन्न, कई प्रस्ताव पारित

बाप न्यूज़ | सीमाजन कल्याण समिति जिला फलोदी की जिला बैठक का रामदेव नंदी शाला में केंद्रीय सह संयोजक मुरलीधर, संगठन मंत्री निमसिंह, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष खेताराम, जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री, प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद पालीवाल द्वारा भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर बैठक शुरू हुई।

बैठक में नाचना, पोकरण, फलाेदी, बाप तहसील के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। जिला मंत्री संतोष पालीवाल ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय अधिकारी मुरलीधर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सीमा जागरण के अखिल भारतीय सह संयोजक मुरलीधर ने कहा कि गांवो में बैठे लोगों को सक्रिय करने के लिए कुछ गतिविधियां माध्यम बने। हर सीमावर्ती ग्राम में शिक्षा, सेवा, चिकित्सा, पर्यावरण, जल संरक्षण, समरसता के साथ धार्मिक कार्यक्रम किये जाये। उन्होने संगठन की मजबूत तरीके से खड़ा करने के सूत्र बताते हुए कहा कि जिले की टीम समृद्ध होने से ही गांवो तक हम पहुंच सकते है। हमारे अंदर उत्साह होना जरूरी है। हमें करना, सीखाना और करवाना है, इस सूत्र को हम अपनाकर टोली खड़ी करें। 

मुरलीधर ने कहा कि कार्यकर्ता निर्माण हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी वैचारिक में स्पष्टता होनी चाहिए। गुजरात, राजस्थान संगठन मंत्री नीम सिंह ने आगामी दिनों में प्रस्तावित सीमा संवाद कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रम प्रभावी कैसे बने, इसकी योजना निर्धारित होगी तभी सफल होंगे। सप्ताह में एक दिन गांवो में  मिलन कार्यक्रम हो इसकी योजना बनाकर प्रमुख कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारी दी गई। जिले का अभ्यास वर्ग आगामी दिनों में करने का निर्णय हुआ। सीमाजन कल्याण समिति जैसलमेर, फलोदी संगठन मंत्री वासुदेव ने बताया कि 16 दिसम्बर शौर्य दिवस पर बड़े कार्यक्रम तहसील स्तर पर होंगे। जिसमे प्रत्येक गांव से तिरंगा यात्राएं निकलेगी। जनवरी 14 से 26 तक महाविद्यालयों, सीनियर विद्यालयों में भारत माता पूजन कार्यक्रम होंगे। जोधपुर प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष खेताराम ने नियमित बैठकों का आग्रह किया कि तहसील, जिला निर्धारित समय पर मासिक बैठके अवश्य करें। बैठक में डाॅ. मोतीलाल, पवन कुमार, राजेंद्र चाण्डक नाचना, चंदन सिंह, रूगनाथ सिंह, नारायण सिंह पोकरण, अगरसिंह, गजेंद्र सिंह, दुर्गादास टावरी, हरीश व्यास फलोदी, आवड़दान, अम्बालाल फलोदी, महेंद्र सिंह नोख, शैतान सिंह नोख, अखेराज खत्री आदि मौजुद रहे।