Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी विधायक ने सुने अभाव अभियोग, जोड़, गुड़ा, जाम्बा में हुए शोक सभाओं में शामिल

बाप न्यूज़ | फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई शनिवार को बाप क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे। विधायक ने जोड़ में अभाव अभियोग सुनते कहा कि राज्य...


बाप न्यूज़ | फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई शनिवार को बाप क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे। विधायक ने जोड़ में अभाव अभियोग सुनते कहा कि राज्य में शिक्षा के मंदिरों की हालात बहुत दयनीय है। कई उच्च माध्यमिक विद्यालयो के छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। विषय अध्यापकों की कमी के कारण कोर्स पूरा नही हो रहा। स्कूल से स्थानांतरित शिक्षकों के बदले शिक्षक नही लगाकर सरकार ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बाप मुख्यालय पर दोनो विद्यालयों में आधे पद अध्यापकों के खाली है। हिंडालगोल, जोड़, टेपु सहित कई विद्यालयों पर अभिभावकों ने ताले जड़ दिए आंदोलन की धमकी दी तो विभाग ने कुछ अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की वो भी अपर्याप्त की। शिक्षा की हालत बहुत खराब है। सरकार इस मुद्दे पर गम्भीर नही है। बाप कॉलेज में अधिकांश पद रिक्त है। कॉलेज विद्यार्थी भी आंदोलन के मूड में है। भवन आलीशान बना दिया, मगर छात्रों के अनुपात में फर्नीचर नही है। चार दीवारी का आभाव है। पानी के लिए भी लोग परेशान है। बाप कस्बे की पानी सप्लाई भी सुचारु नही है। जल जीवन योजना से कई ढाणियों को वंचित रख दिया। सर्वे सही नही हुआ। वंचित सभी ढाणियों को जोड़ा जाए। सभी मोर्चो पर असफल है सरकार। 
विधायक विश्नोई जाम्बा में मास्टर जोराराम सियाक़ के भाई सुखराम के निधन पर उनके निवास गए तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। गुड़ा में छेलु सिंह, भगवान सिंह की माताजी के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे। जोड़ में भाजपा कार्यकर्ता यूसुफ के भाई मुबारक की पुत्र वधु के इंतकाल होने पर उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुचे। हाजी बिलाल, सोहनराम सियाक़, सुल्तान जोड़, जब्बरसिंह गुड़ा आदि उपस्थित रहे।