Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गांधी जीवन पर हुई लिखित परीक्षा, 278 छात्रों ने लिया भाग

बाप न्यूज़ | गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पहले शनिवार को कस्बा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक में सर्वोदय मंडल जोधपूर व गांधी युवा ...


बाप न्यूज़ | गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पहले शनिवार को कस्बा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक में सर्वोदय मंडल जोधपूर व गांधी युवा वाहिनी बाप के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जीवन लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में 278 छात्राओं ने भाग लिया। 
परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली बहिनो को सर्वोदय मंडल द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए बाप उप सरपंच गोपाल भट्टड ने कहा कि गांधीजी नशे के खिलाफ थे। वे अहिंसा के पुजारी के नाम से जाने जाते थे। गांधीजी सादा जीवन उच्च विचार के व्यक्ति थे।
प्रिंसिपल प्रतिभा सामौर ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि गाव स्वावलंबी बने। गांधीजी छुआछूत के घोर विरोधी थे। उनके जीवन से हमे सीख लेनी चाहिए। एएसआई निशार खा ने भी विचार व्यक्त किये। 
ग्राविस केंद्र प्रभारी ने विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया। मेहमानो का सर्वोदय मंडल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओ को गांधीजी के सपनो का भारत का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर मांगीलाल सियाक़, अखेराज, मनोज कुमार, पुखराज, ललिता पालीवाल, पपुराम गोदारा, आईदान पालीवाल, टीकम चंद, सुमन भील, अर्जुनदान, कांस्टेबल नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।