Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नशा स्वास्थ्य के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में बाधक

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  बाप उपखण्ड में स्थापित सोलर कंपनियां सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न गतिविधिया संचालित करती है। टाटा पॉवर कम्पनी ...

बाप न्यूज : अखेराज खत्रीबाप उपखण्ड में स्थापित सोलर कंपनियां सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न गतिविधिया संचालित करती है। टाटा पॉवर कम्पनी द्वारा कानासर पंचायत मुख्यालय पर नशा एक अभिशाप विषय संगोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में बोलते टाटा कम्पनी के प्रतिनिधि हरिसिंह जुड़ियां ने कहा कि नशा मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही घातक है। नशे के आदि मानव के शरीर मे कई बीमारियां जैसे किडनी, लीवर, बड़ी आंत, ह्रदय आदि में विकार आ जाते है। शारीरिक कमजोरी नशे के अधिक सेवन से आती है। नशे के कारण समाज मे भी उस व्यक्ति की पैठ कमजोर हो जाती है। युवा कार्यकर्ता प्रकाश सुंडाणी ने कहा कि नशा जीवन को बर्बादी की ओर धकेलता है। नशे की लत से दूर रहना जरूरी है। युवाओ में नशे की आदत ज्यादा है। खतरनाक नशा स्मेक,  हीरोइन, गांजा, हसिष, एमडी आदि के सेवन से युवा आधी उम्र में भगवान को प्यारा हो जाते है। नशे के कारोबारी खतरनाक जहर इनमें मिलाकर बेचते है। सरपंच प्रतिनिधि संजय गोदारा ने सभी युवाओ को शपथ दिलवा कर नशे को त्यागने की सलाह दी। इस गोष्ठी में 20 से अधिक लोग उपस्थित थे।