Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शोभायात्रा के बाद किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

बाप न्यूज़ | दस दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। बाप कस्बे में दो जगह प्रतिमाएं विराजित की गई थी। कई गणेश भ...


बाप न्यूज़ | दस दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। बाप कस्बे में दो जगह प्रतिमाएं विराजित की गई थी। कई गणेश भक्तों ने घरों में भी विघ्नहर्ता गजानन की प्रतिमाएं विराजित की थी। 10 दिन में घरों सहित पांडवों में श्री गणेश की आराधना के साथ विशेष आयोजन किए गए। शुक्रवार अनंत चतुर्दशी पर को विशेष पूजन के बाद बप्पा का विदाई की गई। अस्पताल कैंपस में स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा में सीएचसी प्रभारी डॉ. दौलत कुमावत की पत्नी अनु की इस आयोजन में मुख्य भूमिका रही। प्रतिमा का विसर्जन कानोलाई नाडी में किया गया। पुष्करणा नव युवक मंडल द्वारा वैद भवन में श्री गणेश भगवान की मूर्ति विराजित की गई थी। शाम को शौभायात्रा निकालकर मेघराजसर तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।