Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का हुआ आगाज

बाप न्यूज़ | राज्य में पहली बार ग्रामीण ओलम्पिक खेलो में जबरदस्त उत्साह दिखा। ग्राम पंचायत स्तर के बाद सोमवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता प्...

बाप न्यूज़ | राज्य में पहली बार ग्रामीण ओलम्पिक खेलो में जबरदस्त उत्साह दिखा। ग्राम पंचायत स्तर के बाद सोमवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। ब्लॉक से 22 ग्राम पंचायत से कबड्डी, क्रिकेट, खो - खो, बालीबाल, हॉकी अन्य खेलो के विजेता टीमो ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। सुरेश विस्सा ने बताया कि कबड्डी की 24, क्रिकेट 24, खो - खो 6, बालीबाल 12, हॉकी 1टीम भाग ले रही है। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वज फहराकर उपखण्ड अधिकारी मांगीलाल, तहसीलदार रमजान खा, विकास अधिकारी प्रवीण सिंह, एडवोकेट रतन सिंह,  सीबीईओ मनफूल सिंह, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सोलंकी, व्याख्याता मांगीलाल कुमावत, अशोक कुमावत, शारीरिक शिक्षक गणपत सिंह, अमराराम, सुखराम,  राजेन्द्रसिंह, अवधेश चारण, राकेश मीणा, भरत तंवर की उपस्थिति में हुआ।
उप खण्ड अधिकारी  ने सभी टीमो से परिचय कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। सुथार ने कहा कि हर टीम खेल जीतने के लिए खेलती है, मगर एक टीम ही विजयी होती। हमे हार से निराश नही होना है। सफल होने के लिए प्रयत्नशील रहना जरूरी है।  

खिलाड़ियों को मिली भीषण गर्मी से राहत
ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल के एक दिन पूर्व भीषण गर्मी ने जंहा खेल आयोजक मंडल को चिंता में डाल दिया था। 45 डिग्री से ज्यादा तापमान के चलते खिलाड़ी कैसे अपनी प्रतिभा का प्रकटीकरण करेगे। मगर खिलाड़ियों पर इंद्रदेव मेहरबान रहे। सोमवार को मौसम कुछ बादलों के कारण ठंडा रहा। सीबीईओ मनफूल सिंह ने बताया कि समापन समारोह 15 सितंबर को होगा। विजेता टीमें 22 सितंबर को जोधपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता खेलेगी। कार्यक्रम में ठेकेदार हजारीराम गोदारा,  प्रधानाचार्य नारायण राम गोदारा, सरपंच इमीदेवी, मानकराम डारा, गणेश दान, प्रिसिपल माधवी, मुरलीधर खत्री, गिरधारी हुडा आमला, अशोक पालीवाल, प्रेम यादव, मनोज पुरोहित, हबीब मेहर, कवर लाल माली, धर्मवीर शर्मा, मांगीलाल सियाक़ ,भोम राज, विजय तँवर आदि।