Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चाखू पशु चिकित्सालय में लगाया पशु धन सहायक

फ़ाइल फोटो

फ़ाइल फोटो

बाप न्यूज़ : घंटियाली | चाखू स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का ताला अब जल्द खुल जायेगा। सरकार ने चाखू पशु चिकित्सालय के लिए एक पशुधन सहायक की नियुक्ति आदेश जारी किए है। चिकित्सक सहित अन्य कार्मिकों के अभाव के कारण यह चिकित्सालय लंबे समय से बन्द था। 

इस समय गोवंश में लम्पि स्किन बीमारी का प्रकोप चल रहा है। चाखू क्षेत्र में भी सैकड़ो गोवंश इस बीमारी की चपेट में आ गए थे। पशु चिकित्सालय बन्द होने की वजह से बीमार पशुओं का उपचार नही हो पा रहा था। पशु पालक भी बेहद दुखी हो रहे है। हजारों पशु मौत के मुंह में भी समा गए। 

पशुओं में लंपी स्किन डिजीज बीमारी को देखते हुए 5 सितम्बर उप प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर वीरबहादूर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। पशु धन सहायक के नियुक्ति आदेश होने पर उप प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर वीरबहादूर सिंह, सरपंच प्रियंका शर्मा चाखू, सरपंच नारायणपुरा भंवरीदेवी जाखड़, बाबा का धोरा सरपंच लुणाराम बामणिया, किसान मोर्चा के नेता एडवोकेट भैराराम मकवाना व मनोज पंचारिया ने राज्य सरकार का आभार जताया