Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सेवा पखवाड़ा : पौधा रोपण के साथ गायों को पशुआहार व गुड़ खिलाया

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर भाजपा परिवार द्वारा देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ...

बाप न्यूज : अखेराज खत्रीदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर भाजपा परिवार द्वारा देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ।शनिवार को ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरलीधर तंवर की उपस्थिति में बाप ओम बन्ना थान के पास दाता हरिसिंह भोमिया गो शाला में युवा मोर्चा जिला संयोजक महेंद्र खत्री, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमावत, युवा मोर्चा जिला उप कोषाध्यक्ष सुरेश खत्री, आदूराम व मुलसिंह ने गोमाता को गुड खिलाया तथा चुरी भी दी। वही भीकमकोर में 5 पौधे मंडल अध्यक्ष बजरंग दास, मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी कंवरलाल सोनी की उपस्थिति में लगाये गए।

बाप में तंवर ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करने की अपील की। साथ ही कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। उनकी कमियां जनता को बताये। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। कार्यालयों में सक्षम अधिकारी नही होने से कामकाज प्रभावित हो रहे है। इस मौके पर रुपेश महाराज, प्रेम शंकर शर्मा, पुखराज जोशी, रावल शर्मा, महेंद्र जोशी, लालाराम नायक, किशोर दैया, रोहित, सुनील दत्त, एडवोकेट पवन भाटी, सौरभ, कुंदन, कुलदीप चौहान, गोपी किशन आदि मौजुद रहे।