Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

परमवीर मेजर शैतानसिंह की प्रतिमा खंडित करने वालो को सख्त सजा दिलाने की मांग

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  देश के लिए लड़ने वाले वीर सपूत परमवीर मेजर शैतान सिंह की रामदेव नगर आमला में 4 वर्ष पूर्व स्थापित प्रतिमा को अज्...



बाप न्यूज : अखेराज खत्रीदेश के लिए लड़ने वाले वीर सपूत परमवीर मेजर शैतान सिंह की रामदेव नगर आमला में 4 वर्ष पूर्व स्थापित प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों ने खंडित कर दिया। सीमाजन कल्याण समिति जिला फलोदी संरक्षक सांग सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री, मंत्री सन्तोष पालीवाल, तहसील मंत्री मुलसिंह मोडरडी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लोहावट विधान सभा के रामदेव नगर में शहीद मेजर शैतानसिंह की प्रतिमा को खंडित करने वाले समाज कंटकों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की है। पत्र में शहीदों की मूर्तियों की हिफाजत के लिए स्मारक के आसपास सीसी टीवी कैमरे लगाने की मांग के साथ मूर्ति भंजक लोगो के खिलाफ राष्ट्र का अपमान करने का मुकदमा दायर की मांग की गई है।