Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पेड़ हमे देते है सब कुछ, हम भी तो कुछ करना सीखें : पालीवाल।

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | बाप सरपंच लीलादेवी जगदीश पालीवाल इन दिनों ग्रीन परिसर, ग्रीन विलेज अभियान में लगी हुई है। सरपंच प्रतिदिन विभिन्न...

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | बाप सरपंच लीलादेवी जगदीश पालीवाल इन दिनों ग्रीन परिसर, ग्रीन विलेज अभियान में लगी हुई है। सरपंच प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर स्वयं आगे आकर पौधे लगाकर हरा भरा गांव का सपना पूरा करने में जनता को मोटिवेट कर रही है।
मंगलवार को आदर्श विद्या मन्दिर के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमासिंह के साथ पौधे लगाए। सरपंच ने कहा कि पेड़ हमे सब कुछ देते है, वे बीना भेदभाव हमे आक्सीजन गैस जो हमारे जीवन के लिए प्राणवायु है वो देते है। गर्मी की दुपहरी में छाया देते है। खाने को मीठे फल देते है। जलाने के लिए ईंधन देते है,  फिर भी हम उन्हें काटते है। यह हमारी ना समझ है। 

हमे भी कुछ करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी हमे याद करे।जंगल नही कटे यह संकल्प ले। हर व्यक्ति इस मौसम में 5 पेड़ अवश्य लगाए। सरपंच 4 से 5 फिट के पौधे लेकर आयी है। जिसमे फलदार व छायादार दोनो है। अब तक कस्बे की विभिन्न स्थानों पर 150 से अधिक पौधों का रोपण कर चुकी है। मंगलवार को श्रष्टि , विजय कुमावत, हेमा सिंह, देवी, मुकेश नाथ आदि उपस्थित रहे।