Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

त्यागीजी की पुण्यतिथि पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना, दी श्रद्धाजंलि

बाप न्यूज अखेराज खत्री |  ग्राविस संस्था के संस्थापक, गांधी विचारक, समाज सुधारक लक्ष्मीचंद त्यागी की 17वीं पुण्य तिथि पर ग्राविस केंद्र गगा...

बाप न्यूज अखेराज खत्रीग्राविस संस्था के संस्थापक, गांधी विचारक, समाज सुधारक लक्ष्मीचंद त्यागी की 17वीं पुण्य तिथि पर ग्राविस केंद्र गगाडी में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ। गांधी विचारक रोशनलाल कुकरेती ने कहा गांधी एक जीवन शैली है, जिस व्यक्ति में मोहनदास करमचंद गांधी है। वो कभी भी राष्ट्र के विरोध में सोच नही सकता। स्वदेशी जिनके रगों में हो, नशा मुक्त समाज जिनकी धारण हो। हिंसा जिनके जीवन मे पाप हो। मितव्यतिता जिनकी सोच हो। सबके साथ समभाव वही गांधी है। त्यागीजी में ये सब बातें मैने देखी। गरीब को सम्पन्न बनाने की सोच ने उनको थार में जंगलों में भटकने को मजबूर किया। आज वे लोग त्यागीजी के अहसानमंद है, जिनके लिए उन्होंने रोजगार के अवसर प्रदान किए।

डॉ. विनोद कुमार ने त्यागी परिवार को गांधी का सच्चा साथी बताते कहा कि जिनके जीवन में सब अपने का भाव रहा वो गांधी से कम नही हो सकता। गरीब को सम्बल देकर उसे संपन्नता की ओर लेकर जाना ताकी वो किसी के सामने भिखारी की तरह हाथ न फैलाये। कलरा केंद्र प्रभारी सुरेंद्र रतनु ने कहा कि हमे त्यागीजी से बहुत सीखने को मिला। सर्वधर्म सभा में कमला भील, रूखमणी बिशनोई, भूराराम देवासी, जगदीश सेंजु, रमेशचन्द्र, करनाराम, बिरमाराम, चेनाराम माली, रणवीर सिंह, शेरसिंह, लक्ष्मी बेन, नारायण मेगवाल, मंजू लता भाटी, रामेश्वर राव, हरिसिंह, मानाराम आदि माैजुद रहे।