Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पर्यावरण दिवस पर लघु संगोष्ठी का आयोजन

बाप न्यूज |  विश्व पर्यावरण दिवस पर मरूधर फाउंडेशन द्वारा युवा लघु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के फॉउंडर सुरेश पालीवल ने पर्यावरण ...


बाप न्यूज | विश्व पर्यावरण दिवस पर मरूधर फाउंडेशन द्वारा युवा लघु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के फॉउंडर सुरेश पालीवल ने पर्यावरण व परिस्थिति के विविध आयामों पर चर्चा की। पालीवाल में अपने व्यक्तव्य में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनमानस व युवाओं को आगे आना होगा। इसे अभियान बनाकर अपनी दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है। जनजागरण व जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन सुनिश्चित किया जा सकेगा। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व ग्रीनहाउस गैस के बढ़ते विपरीत प्रभाव के बारे में भी चर्चा की। हम अपने मुनाफे के लिए प्रकृति व पर्यावरण को नजर अंदाज कर रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है। सक्रिय सदस्य समाजसेवी कानाराम पंवार ने जल संरक्षण के महत्व व प्लास्टिक उपयोग में कमी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात कही। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य समसुद्दीन, निर्मल, देवीलाल, विद्या सोलंकी, लता कुमावत, गेना, कन्हैया, रफीक आदि उपस्थित थे।