Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आधुनिक पद्धति से खेती फायदे का सौदा : पंवार

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  ग्रामीण विकास विज्ञान समिति कलरा में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन हुआ। संस्था द्वारा चलाई जा रही स्पाइस परियोज...


बाप न्यूज : अखेराज खत्रीग्रामीण विकास विज्ञान समिति कलरा में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन हुआ। संस्था द्वारा चलाई जा रही स्पाइस परियोजना के तहत किसानो को उन्नत किस्म के बीज का वितरण किया गया। किसानों को संबोधित करते फलौदी तहसीलदार हुकमीचंद पंवार ने कहा कि समय के साथ चलना ही समझदारी है। किसानों को नई तकनीक खेती में करनी चाहिये। पानी कम है अतः कम पानी से अधिक उत्पादन लेने की जरूरत है। देश के कृषि वैज्ञानिकों ने बहुत नई नई विधियां खोजी है, जिसका हमे उनका अनुसरण करना चहिये। कम लागत में अधिक लाभ कैसे हो उस पर ध्यान देने की जरूरत है। आधुनिक पद्धति से खेती फायदे का सौदा है। विकास अधिकारी पन्नालाल माली ने बीज की जानकारी देते बताया कि हम अपने खेतों में बीज तैयार करे। बीज अच्छी किस्म का होना जरूरी है, ताकि उत्पादन अच्छा मिले। जैविक खेती पर बोलते कहा कि रसायन मुक्त खेती की तरफ जाने की जरूरत है। धरती पर जहर ही जहर हो रहा यह चिंता की बात है। जैविक खेती से पर्यावरण को लाभ होगा। केंद्र प्रभारी सुरेंदर रतनु ने संस्था द्वारा किये कार्यो की जानकारी देते बताया की थार के गरीब निर्धन परिवारो को सम्बल मिले वो कार्य इस परियोजना में किये जा रहे है। खडीन, टांका निर्माण, घरेलू बगीचे, बीज संग्रह, स्वयं सहायता समूह निर्माण, पौधे वितरण आदि कार्य किये जा रहे है। किसान मेले में 15 गांवो के किसानों ने भाग लिया। जिन्हे जीरे के बीजों के किट के साथ जीवामृत व वर्मी खाद का वितरण किया। किसानो को लाइन से खेती करने, पौधे से पौधे की दूरी की विधि बताई गई। कार्मिक जगदीश सेजु ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान फील्ड सुपरवाइजर कमला भील, मदन पूनड़, जीतू, गजेसिंह, रुस्तम, बिराराम, चेतन राम, कुम्भ सिंह, रेवत राम, मानक राम व संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।