Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

रामनवमी पर रविवार को निकलेगी शोभायात्रा, पुलिस करेगी ड्रोन से वीडियो ग्राफी

बाप न्यूज  | रामनवमी का पर्व रविवार को बाप कस्बे में उत्साह पूर्वक व धूमधाम से मनाया जाएगा। विहिप अध्यक्ष हीरालाल पालीवाल ने बताया की शाम 4 ...

बाप न्यूज  | रामनवमी का पर्व रविवार को बाप कस्बे में उत्साह पूर्वक व धूमधाम से मनाया जाएगा। विहिप अध्यक्ष हीरालाल पालीवाल ने बताया की शाम 4 बजे पालीवाल ब्राह्मण समाज भवन से शौभायात्रा रवाना होगी। कस्बे में शौभायात्रा रूट में जगह जगह ग्रामीणों की शीतल पेय की व्यवस्था रहेगी। मुख्य बाजार को भगवा झंडों से सजाया गया है।  शोभायात्रा मार्ग पर भी पताकाएं लगाई गई है। यात्रा में 11 महापुरुषों की झांकिया रहेगी। शौभायात्रा में उपखंड प्रशासन के नियमो व शर्तों की पालना की जाएगी। पुलिस ड्रोन से नजर रखेगी। पुलिस के अनुसार शोभायात्रा शांति से सम्पन्न हो इसलिए थांना क्षेत्र का जाब्ता साथ रहेगा।