Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस नेता महेश व्यास ने रखा रोजा, शाम को बाप में इफ्तार पार्टी देकर रोजेदारों के खुलवाए रोजे

व्यास ने भी मुंबई से आए एक्टर व स्थानीय मुस्लिम भाईयों के साथ खोला रोजा बाप न्यूज |  कांग्रेस नेता महेश व्यास ने गुरूवार को रोजा रखा तथा ...

व्यास ने भी मुंबई से आए एक्टर व स्थानीय मुस्लिम भाईयों के साथ खोला रोजा

बाप न्यूजकांग्रेस नेता महेश व्यास ने गुरूवार को रोजा रखा तथा शाम को बाप में इफ्तार पार्टी देकर रोजेदारों के रोजे भी खुलवाए। इस दौरान मुंबई से आए एक्टरों के साथ महेश व्यास ने भी स्थानीय मुस्लिम भाईयों के साथ रोजा खोला। रमजान माह में कांग्रेस नेता तथा विधानसभा चुनावों में विधायक प्रत्याशी रहे महेश व्यास ने भी गुरूवार को रोजा रखा। व्यास के रोजा रखने पर उनके मित्र हास्य अभिनेता अली असगर तथा एक्टर आमिर अली भी मुम्बई से बाप पहुंचे। कांगेस नेता व्यास ने बाप में शाम को रोजेदारो का रोजा खुलवाने के लिए ईदगाह में इफ्तार पार्टी भी दी। पार्टी में बाप कस्बे सहित आसपास के गांवो से बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई पहुंचे तथा रोजा खेला। व्यास ने भी हास्य अभिनेता अली असगर तथा एक्टर आमिर अली के साथ रोजा खोला। इस दौरान व्यास ने अल्लाह से देश की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की साथ ही रोजेदारों को रोजे खुलवाए। व्यास ने कहा कि इफ्तार पार्टी का आयोजन करने व राेजा रखने का मकसद लोगों में आपसी भाईचारा कायम करना है। व्यास ने यह भी कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। व्यास ने प्रत्येक रोजेदार को उपहार स्वरूप नोट के आखिर में लिखे 786 अंक का नोट दिया।  

इस दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, राजस्थान मदरसा बोर्ड सदस्य व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मौलवी रहमतुल्लाह, थानाधिकारी दीपसिंह, यारू खां घटोर, जमालदीन चारणाई, पूर्व जिला परिषद सदस्य सिकंन्दर, दिलेर सिंह भाटी, बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता नंदकिशोर तंवर, मनोज पुरोहित, उप सरपंच गोपाल भट्ठड़, पाषर्द फारूख, मेहबूब जोड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजुद रहे।

कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए तैनात रहा भारी पुलिस जाप्ता -

कांग्रेस नेता व्यास के रोजा रखने में उनके मित्र हास्य अभिनेता अली असगर तथा एक्टर आमिर अली भी मुम्बई से बाप पहुंचे। अभिनेताओं के आने पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस जाप्ता लगाया गया था। बाप थाना पुलिस के अलावा फलाेदी, जाम्बा व चाखू थाना से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया था। अभिनेताओं को देखने ईदगाह पर रोजेदारो के अलावा बड़ी संख्या में उनके फैंस पहुंचे।