Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

यज्ञ के साथ नवीन सत्र 2022-23 शुभारंभ

बाप न्यूज | कस्बे में विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक परिसर में गुरूवार को यज्ञ के साथ नवीन सत्र 2022-23 का शुभारंभ...

बाप न्यूज | कस्बे में विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक परिसर में गुरूवार को यज्ञ के साथ नवीन सत्र 2022-23 का शुभारंभ किया गया। पंडित विकास रामावत के सानिध्य में सुबह 8 बजे आरंभ हुए यज्ञ में यजमान के रूप में मुकेश कुमार पालीवाल, अनिल तंवर,  अश्विनी पालीवाल, बंशीलाल, ललित बिष्ठ, पुखराज पालीवाल सहपत्नीक उपस्थित रहे। यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विद्यालय के समग्र विकास व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय समिति के शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी शिक्षाविद् मनसुख पालीवाल ने सभी नवीन प्रवेशित भैया-बहिनों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान नाथूसिंह मनचीतिया, नारायणसिंह खीरवा, नवरतनसिंह बडी सिड्ड, रतनसिंह भाटी बावडी बरसिंगा, प्रधानाचार्य भीखूलाल पालीवाल, भगवानसिंह राजपुरोहित, कंवरलाल विष्नोई, तेजाराम कुमावत, भोजाराम, करणीसिंह, रमेष कुमार, श्रीपाल धायल, रेखा दैया, रोषनी विष्नोई, दिव्या शर्मा, भगवती देवी उपस्थित रहे।