Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए जीवनदायनी योजना साबित होगी : विधायक बिश्नोई

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम बिश्नोई गुरुवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। बाप में आईदान राम मेघवाल के पुत्र की...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम बिश्नोई गुरुवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। बाप में आईदान राम मेघवाल के पुत्र की शादी में शिरकत की। इस दौरान वे आमजन से भी रूबरू हुए। विधायक बिश्नोई ने कहा कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ग्रामीणों के लिए जीवन दायनी साबित होगी। वर्षो से देहात में लोग पानी की समस्याओं से त्रस्त थे, मिलो दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते थे। अब उनके घरो में नल से पानी आएगा। केंद्र सरकार की मंशा के अनुसार पानी मूलभूत सुविधा में है। हर परिवार को शुद्ध जल मिले यह प्राथमिकता है। बाप क्षेत्र में हर घर नल योजना का  कार्य प्रारम्भ हो गया है। कुछ ही समय मे लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध होगा। उन्होने कहा कि राजस्थान की जनता ने अब मन बना लिया है कि अब भाजपा की सरकार लानी है। कांग्रेस के कुशासन से जनता ऊब चुकी है।

विधायक विश्नोई मनचीतिया में भगवान सिंह के छोटे भाई भोपा नारायणसिंह जी के निधन पर उनके निवास पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे। लुम्बानिया में किशनदान के स्वर्गवास पर उनके भाई हिंगलाज दान व पुत्र अर्जुन दान व परिजनों से मिले उन्हें ढाढस बधाया। नया गाव में कुम्भ सिंह के निधन पर आयोजित शोक सभा मे शिरकत की। विधायक विनोई रड़का बेरा, चिमाना भी गए। इस दौरान विजय कुमावत, सवाईसिंह, हनुमान सिंह नया गांव, रूपसिंह, युवा नेता कैलास दान, उप सरपंच नारायण सिंह, भोम सिंह देवड़ा, अखेराज खत्री, हनुमान तंवर आदि भी विधायक के साथ थे।