Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पृथ्वी दिवस पर हुआ प्रकृति बचाने का चिंतन, पर्यावरण संतुलन के लिए चलेगा अभियान

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री |  विश्व पृथ्वी दिवस पर बाप कस्बे सहित कई गांवों में पृथ्वी पर बढ़ते प्रदुषण, घटते जंगल, प्रकृति असंतुलन मानव के लि...

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री
|  विश्व पृथ्वी दिवस पर बाप कस्बे सहित कई गांवों में पृथ्वी पर बढ़ते प्रदुषण, घटते जंगल, प्रकृति असंतुलन मानव के लिए खतरनाक विषयक गोष्ठियां हुई। बाप ग्राविस पर आयोजित गोष्ठी में केंद्र प्रभारी हुकमाराम पंवार ने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ को बहुत गम्भीर बताया। उन्होने कहा आए दिन जंगल कट रहे है। एक पौधे को 10 वर्ष का समय तैयार होने में लगता मगर कटने में 10 मिनट ही लगते है।  लोग अपने थोड़े से स्वार्थ के कारण किसी हद तक जा सकते है। पर्यावरण दूषित हो रहा। समय रहते मानव नही चेता तो गम्भीर समस्याएं हमारी आने वाली पीढ़ी को भोगनी पड़ेगी। जंगल कम होने से बारिश कम होगी। अकाल की स्थिति बनेगी। हमारा पशुधन दुखी होगा। सर्वोदय मंडल प्रदेश प्रतिनिधि भूराराम देवासी ने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए आगामी दिनों में सर्वोदयी कार्यकर्ता अभियान चलाकर जन जागरण करेंगे।अधिकतम पौधे लगाकर घरती को सुरक्षित रखने की जरूरत है। वर्षा के समय पौधा रोपण करने की योजना बनेगी। मनीष बालोटिया ने सप्ताह में एक दिन अपने वाहन का उपभोग नही करने की अपील करते बताया की हम सार्वजनिक साधनों का अधिकतम उपयोग कर प्रदूषण खतरे से बच सकते है। मंजू लता भाटी ने सोलर लाइट का उपयोग करने की सलाह देते कहा कि पृथ्वी पर प्रदूषण ज्यादा फैलने का मुख्य कारण कल कारखानों से निकलने वाली जहरीली गैस व धुंआ है। धरती पर सिंगल यूज प्लास्टिक सबसे ज्यादा खतरनाक है। धरती बंजर हो रही है। 
संगोष्ठी में उपस्थित सभी ने प्लास्टिक का बहिष्कार करने व पृथ्वी को बचाने में सहयोग करने की प्रतिज्ञा ली। दुलीचंद पालीवाल,  दीपक, कमला, सदीक खाँ, पदमा, दीपाराम,  रूखमणी बिश्नोई, शिवकुमार, रामसुखी, अणची, रोशनी, पुखी व मंजू भाटी आदि संगोष्ठी में उपस्थित रही।